Posts

Kasganj news : पचपोखरा में शान-ओ-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

Image
  पचपोखरा में शान-ओ-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी  रिपोर्ट मोरध्वज कुमार  Up R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ गंजडुंडवारा। विकासखंड गंजडुंडवारा के ग्राम पंचायत पचपोखरा में जुलूस-ए-मुहम्मदी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान इलाके में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। जुलूस में महमान-ए-खुसूसी मुफ्ती जैनुल आबेदीन साहब की मौजूदगी रही। लोगों ने उनका स्वागत किया और जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया। ग्राम पंचायत पचपोखरा में निकले इस जुलूस को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रिपोर्ट: UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़

Ganjdundwara news : गंजडुंडवारा: आधे घंटे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल, जलभराव से सड़कें बनीं 'तालाब'

Image
  गंजडुंडवारा: तीन साल के कार्यकाल में जलभराव की समस्या का नहीं निकाला हल, तालाब किनारे दुकानों के अवैध प्रोजेक्ट में उलझा रहा पालिका प्रशासन   रिपोर्ट मोरध्वज कुमार UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़  ​गंजडुंडवारा। मंगलवार दोपहर आसमान से बरसी बारिश की बूंदें शहर के लिए राहत लेकर आई थीं, लेकिन नगर पालिका परिषद के दावों के लिए वही बूंदें सवाल बन गईं। बारिश शुरू होने के कुछ ही मिनटों में हनुमानगढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, थाना रोड और गांधी रोड पानी से लबालब हो गए। सड़कें गायब थीं, सिर्फ पानी दिखाई दे रहा था। राहगीर रास्ता नहीं, पानी की गहराई देखकर कदम बढ़ा रहे थे। ​कहते हैं कि पहली बारिश किसी भी शहर की असली परीक्षा होती है। गंजडुंडवारा में भी यही हुआ। आधे घंटे की बारिश ने उन दावों की परतें उधेड़ दीं, जो पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में विकास के नाम पर किए जाते रहे। ​अभी एटा रोड स्थित कांवड़ मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत के नाम पर पीली मिट्टी डालने और विरोध होने पर उसी मिट्टी को दोबारा गड्ढों में भरने का मामला लोगों की जुबान से उतरा भी नहीं था कि तभी बारिश ने गंजडुंडवारा नगर पालिका की त...

गंजडुंडवारा न्यूज़ : साइबर ठगी का शिकार किसान को मिली राहत, गंजडुंडवारा पुलिस ने वापस कराए ₹38 हजार

Image
  गंजडुंडवारा: साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पुलिस ने लौटाए ₹38 हजार, मेहनत की कमाई वापस मिलने पर गंजडुंडवारा पुलिस का जताया आभार       रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार     UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ गंजडुंडवारा (कासगंज)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के बैंक खाते से निकाली गई ₹38 हजार की पूरी धनराशि वापस दिलाई।  रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिवार ने गंजडुंडवारा पुलिस का जताया आभार  दरसल जानकारी के अनुसार, थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम नगला नैनसुख निवासी राजाराम के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) का दुरुपयोग कर ₹38 हजार निकाल लिए थे।  घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल थाना गंजडुंडवारा पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही थाना गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने साइबर सेल की सहायता से मामले की जांच शुरू की और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की। त्वरित प्रयासों के परि...

Kasganj news : कासगंज: विभागीय गाड़ियों का हिसाब मांगना पड़ा भारी? DPO पल्लवी सिंह पर लगा मीडियाकर्मियों से अभद्रता करने का आरोप

Image
  कासगंज: विभागीय गाड़ियों का हिसाब मांगना पड़ा भारी? DPO पल्लवी सिंह पर मीडियाकर्मियों से अभद्रता का आरोप       रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार  UP R Bharat Express news कासगंज। जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) कार्यालय कासगंज एक बार फिर विवादों में है। विभाग में कथित अनियमितताओं और सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर जानकारी लेने पहुंचे मीडियाकर्मियों ने जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है। बताया जा रहा है कि जिला प्रोबेशन कार्यालय में वर्ष 2024 एवं उससे पूर्व हुई नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी सौरभ यादव की सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सूत्रों का दावा है कि कथित अनियमितताओं से जुड़े अन्य कर्मचारी अब भी विभाग में कार्यरत हैं। इसी क्रम में विभाग के लिए आवंटित सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन के लिए उपलब्ध कराई ...

लखनऊ न्यूज़: कासगंज प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय मांग-पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Image
  कासगंज प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय मांग-पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग    रिपोर्ट मोरध्वज कुमार  UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ​लखनऊ/कासगंज: उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर कासगंज प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ पहुंचा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह 'बॉबी ठाकुर' के नेतृत्व में पत्रकारों ने 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। ​इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न दिक्कतों से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया और उन्हें एक 9 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।n ​प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि फील्ड में काम कर रहे पत्रकारों को सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं सरकारी स्तर पर मुहैया कराई जाएं, ताकि वे बिना किसी दबाव और भय के निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें।             ​ उपमुख्यमंत्री ने दिया सका...

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Image
  गंजडुंडवारा पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार   रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर    UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ​कासगंज। जनपद के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में हुई एक महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कासगंज ​पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई ​पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कासगंज अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में गंजडुंडवारा पुलिस टीम ने इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु०अ०सं० 171/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस (BNS) के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को धर दबोचा।           ...

गंजडुंडवारा न्यूज़ : आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गृह क्लेश के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

Image
  गंजडुंडवारा: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गृह क्लेश के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका   रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार  UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ कासगंज जनपद ​गंजडुंडवारा के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचपोखरा के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आम के बाग में पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।               ​मजदूरों ने देखा शव, क्षेत्र में मची सनसनी ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कुछ मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बाग में पेड़ की डाल से अंगोछे के सहारे लटके हुए शव पर पड़ी। बाग में युवक का शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। ​      फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव ​सूचना पाकर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। माम...