Kasganj news : पचपोखरा में शान-ओ-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी
पचपोखरा में शान-ओ-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार
Up R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
गंजडुंडवारा। विकासखंड गंजडुंडवारा के ग्राम पंचायत पचपोखरा में जुलूस-ए-मुहम्मदी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान इलाके में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
जुलूस में महमान-ए-खुसूसी मुफ्ती जैनुल आबेदीन साहब की मौजूदगी रही। लोगों ने उनका स्वागत किया और जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया। ग्राम पंचायत पचपोखरा में निकले इस जुलूस को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट: UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़

Comments
Post a Comment