कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार
4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,
आरोही हत्याकांड का मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार
ADG आगरा जॉन एस के भगत के दौरे के कुछ घंटे बाद
पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुख्य आरोपी
कमलेश शाक्य को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में बहारपुर की रहने वाली चार वर्षीय मासूम बच्ची आरोही की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है।
आपको बता दे क़ि करीब 15 दिनों तक चली लंबी जांच, छह विशेष पुलिस टीमों की लगातार पड़ताल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है।
इस जघन्य वारदात को साल 2021 के ग्राम प्रधान चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था।
पुरानी रंजिश और दबदबा कायम रखने के लिए रची गई साजिश
पुलिस की विवेचना और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी कमलेश शाक्य की पीड़ित परिवार से ग्राम प्रधान चुनाव (वर्ष 2021) को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी।गांव में अपना प्रभाव और दबदबा बनाए रखने के उद्देश्य से उसने सह-अभियुक्त अजय के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची।
इस योजना के तहत 6 जून को मासूम बालिका आरोही का अचानक उसके घर से अपहरण कर लिया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।
घटनाक्रम: 6 जून को मासूम आरोही अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शव की बरामदगी: इसके बाद 9 जून को गांव के निकट खेतों में बच्ची का शव बरामद हुआ था।
मासूम की हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और इस घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया था।
एडीजी आगरा जॉन एस के भगत के दौरे के कुछ घंटे बाद मिली सफलता
शनिवार देर शाम आगरा जोन के एडीजी एस.के. भगत खुद बहारपुर पहुंचे थे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया था। और उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया था कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
एडीजी आगरा जॉन एस के भगत ने बताया था कि इस मामले की जांच में जुटी छह विशेष पुलिस टीमों आरोही हत्याकांड को लेकर सफल अनावरण के लिए लगातार दिन रात मेहनत कर रही
उनके इस दौरे के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश शाक्य (पुत्र बालजीत) को गिरफ्तार कर
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने हत्या के मामले में पंजीकृत मुकदमा संख्या 145/2026 का सफल अनावरण किया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह, उपनिरीक्षक पुत्तू सिंह, उपनिरीक्षक7 नरेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल धनंजय एवं रिक्रूट कांस्टेबल नितिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि न्याय क़ि न्याय की उम्मीद हुई मजबूत
घटना के 15 दिन बाद हुए इस खुलासे से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि,दुखी परिजनों का कहना है कि जब तक इस घिनौने अपराध में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार होकर कड़ी से कड़ी सजा नहीं पा लेते, तब तक उनकी इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी




Comments
Post a Comment