गंजडुंडवारा न्यूज़ : साइबर ठगी का शिकार किसान को मिली राहत, गंजडुंडवारा पुलिस ने वापस कराए ₹38 हजार

 गंजडुंडवारा: साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पुलिस ने लौटाए ₹38 हजार, मेहनत की कमाई वापस मिलने पर गंजडुंडवारा पुलिस का जताया आभार


     रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

   UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


गंजडुंडवारा (कासगंज)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के बैंक खाते से निकाली गई ₹38 हजार की पूरी धनराशि वापस दिलाई। 

रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिवार ने गंजडुंडवारा पुलिस का जताया आभार 

दरसल जानकारी के अनुसार, थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम नगला नैनसुख निवासी राजाराम के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) का दुरुपयोग कर ₹38 हजार निकाल लिए थे। 

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल थाना गंजडुंडवारा पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलते ही थाना गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने साइबर सेल की सहायता से मामले की जांच शुरू की और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के बैंक खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ित राजाराम एवं उनके परिवार ने गंजडुंडवारा पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की मदद से उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।

साइबर ठगी के मामले में ₹38,000 कराए वापस करने वाली पुलिस टीम

 थाना गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार एवं कांस्टेबल सचिन कुमार चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गंजडुंडवारा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, आधार नंबर, ओटीपी, एटीएम पिन और बायोमेट्रिक जैसी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार