Kasganj news : कासगंज: विभागीय गाड़ियों का हिसाब मांगना पड़ा भारी? DPO पल्लवी सिंह पर लगा मीडियाकर्मियों से अभद्रता करने का आरोप

 कासगंज: विभागीय गाड़ियों का हिसाब मांगना पड़ा भारी? DPO पल्लवी सिंह पर मीडियाकर्मियों से अभद्रता का आरोप

     रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

UP R Bharat Express news


कासगंज। जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) कार्यालय कासगंज एक बार फिर विवादों में है। विभाग में कथित अनियमितताओं और सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर जानकारी लेने पहुंचे मीडियाकर्मियों ने जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है।

बताया जा रहा है कि जिला प्रोबेशन कार्यालय में वर्ष 2024 एवं उससे पूर्व हुई नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी सौरभ यादव की सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सूत्रों का दावा है कि कथित अनियमितताओं से जुड़े अन्य कर्मचारी अब भी विभाग में कार्यरत हैं।

इसी क्रम में विभाग के लिए आवंटित सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन के लिए उपलब्ध कराई गई गाड़ियों का उपयोग जरूरतमंदों की सेवा के बजाय अन्य कार्यों में किया जा रहा है। इन आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है।

मंगलवार को जब मीडियाकर्मी इन आरोपों के संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी का पक्ष जानने उनके कार्यालय पहुंचे, तो आरोप है कि उन्होंने सवालों का जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार किया और स्पष्ट जानकारी देने से इंकार कर दिया।

घटना के बाद नाराज मीडियाकर्मियों ने जिलाधिकारी कासगंज को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि शिकायत के आधार पर क्या जांच कराई जाती है और विभागीय गाड़ियों के उपयोग व नियुक्तियों से जुड़े आरोपों की सच्चाई सामने आती है या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार