लखनऊ न्यूज़: कासगंज प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय मांग-पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
कासगंज प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय मांग-पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
लखनऊ/कासगंज:
उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर कासगंज प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ पहुंचा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह 'बॉबी ठाकुर' के नेतृत्व में पत्रकारों ने 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न दिक्कतों से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया और उन्हें एक 9 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।n
प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि फील्ड में काम कर रहे पत्रकारों को सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं सरकारी स्तर पर मुहैया कराई जाएं, ताकि वे बिना किसी दबाव और भय के निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें।
उपमुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कासगंज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की बातों को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने मांग-पत्र स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सौंपे गए मांग-पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द ही उचित और सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल:
इस अवसर पर कासगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह 'बॉबी ठाकुर' के साथ संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment