Kasganj news : मोहर्रम को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी और सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
मोहर्रम को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी और सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
कासगंज आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ०पी० सिंह के कुशल निर्देशन में.आज थाना कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
कासगंज वारिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान, परखा सुरक्षा तंत्र
पैदल गश्त का नेतृत्व खुद अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान ने किया। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज श्री प्रवेश राणा व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और ताजिया जुलूस के रूटों का गहनता से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान कासगंज अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों से सीधा संवाद
उन्होंने सभी से त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
एएसपी ने नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा क़ि पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। आमजन किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें।"
त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसके तहत, संदिग्ध गतिविधियों और उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है।
अलर्ट मोड पर फोर्स: ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की साइबर सेल कड़ी नजर रख रही है।
क्यूआरटी और पीएसी तैनात: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पीएसी (PAC) और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
कासगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को भंग करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।



Comments
Post a Comment