Kasganj news : ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 2 घंटे में बरामद हुई 10 वर्षीय मासूम, परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी

 ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कासगंज पुलिस ने 2 घंटे में बरामद हुई 10 वर्षीय मासूम, परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी


  रिपोर्ट मोरध्वज कुमार 

UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


​कासगंज जनपद में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' को आज उस समय एक बड़ी सफलता मिली, 

जब थाना कासगंज की 'मिशन शक्ति' पुलिस टीम ने महज दो घंटे के भीतर एक लापता 10 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। अपनी लाडली को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने पुलिस टीम का दिल से आभार जताया।.

            ​खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी मासूम

दरसल ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार (25 जून) को तिलसई कलां निवासी श्रीमती सुषमा देवी पत्नी लव कुमार ने थाना कासगंज पर सूचना दी कि उनकी 10 वर्षीय बेटी घर के पास खेलते समय अचानक कहीं लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो घबराए परिजन थाने पहुंचे।​एक्शन में आई पुलिस, 2 घंटे में नावल्टी रोड से मिली सफलता

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में तत्काल टीम गठित की गई। क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आँचल चौहान के नेतृत्व में थाना 

कासगंज की 'मिशन शक्ति' टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला।

​पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर मासूम को नावल्टी रोड, कासगंज से सकुशल बरामद कर लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

​        सराहनीय कार्य करने वाली 'मिशन शक्ति' टीम:

म.उ.नि. मनीता चौधरी (मिशन शक्ति टीम, थाना कासगंज)

​म.आरक्षी रश्मि (मिशन शक्ति टीम, थाना कासगंज)

​म.आरक्षी शिवानी (मिशन शक्ति टीम, थाना कासगंज)

बच्ची के सकुशल मिलने पर जहां एक ओर परिजनों ने कासगंज पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की, वहीं स्थानीय जनता ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को 'खाकी' के प्रति विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार