Kasganj news : 12 जून को कासगंज आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, उर्मिला गार्डन' का करेंगे भव्य उद्घाटन;
बड़ी खबर: 12 जून को कासगंज आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, उर्मिला गार्डन' का करेंगे भव्य उद्घाटन;
देवेंद्र सिंह यादव की घर वापसी की अटकलें तेज
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
उत्तर प्रदेश की राजनीति और विशेषकर कासगंज-एटा क्षेत्र के सियासी गलियारों में एक बार फिर बड़ी हलचल शुरू हो गई है। जहाँ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 12 जून को कासगंज के दौरे पर आ रहे हैं।
इस दौरान वह पूर्व एटा सांसद देवेंद्र सिंह यादव द्वारा नवनिर्मित ‘उर्मिला गार्डन’ का भव्य उद्घाटन करेंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल (उर्मिला गार्डन) को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और सुरक्षा व स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बीजेपी छोड़ दोबारा साइकिल' पर सवार होंगे देवेंद्र सिंह यादव
इस दौरे के सामने आने के बाद पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव की समाजवादी पार्टी में संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।
पूर्व सांसद कुमार देवेंद्र सिंह यादव का समाजवादी पार्टी से रहा है पुराना नाता
दो बार एटा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके कुवर देवेंद्र सिंह यादव लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं
पूर्व सांसद कुमार देवेंद्र सिंह यादव ने 2024 चुनाव से पहले बदला था पाला
गौरतलब है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपना पाला बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम था।
अब अखिलेश यादव के खुद उनके निजी कार्यक्रम में शामिल होने और उनके द्वारा निर्मित गार्डन का उद्घाटन करने की खबर से यह लगभग साफ माना जा रहा है कि देवेंद्र सिंह यादव की सपा में घर वापसी की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से हैं पारिवारिक संबंध
कुंवर देवेंद्र सिंह यादव का परिवार केवल राजनीतिक रूप से ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के परिवार के बेहद करीब रहा है।
दोनों परिवारों के बीच पुराने और गहरे पारिवारिक संबंध हैं। यही वजह है कि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह कासगंज दौरा और देवेंद्र सिंह यादव के साथ उनकी यह नजदीकी, कासगंज-एटा की स्थानीय सियासत में नए समीकरणों को जन्म देगी।
यह आगामी दिनों में इस क्षेत्र की राजनीति को एक नया मोड़ दे सकता है।



Comments
Post a Comment