कासगंज न्यूज़ : मासूम आरोही हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सह-अभियुक्त अजय भी गिरफ्तार

 ​कासगंज: मासूम आरोही हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सह-अभियुक्त अजय भी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी कमलेश की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहा दूसरा साजिशकर्ता अजय मोहनपुर फाटक के पास से दबोचा गया


      रिपोर्ट मोरध्वज कुमार

UP R Bharat Express news


कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र के बहारपुर में हुई 4 वर्षीय मासूम आरोही की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

मुख्य आरोपी कमलेश शाक्य की गिरफ्तारी के बाद से लगातार फरार चल रहे सह-अभियुक्त अजय पुत्र राजपाल (निवासी बहारपुर) को पुलिस, एसओजी (SOG) और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। इस दूसरी बड़ी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मासूम की हत्या की इस खौफनाक साजिश का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है।

​        मोहनपुर फाटक के पास से हुई गिरफ्तारी

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी अजय अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और थाना गंजडुंडवारा पुलिस की विशेष टीमें उसकी तलाश में दिन-रात दबिश दे रही थीं। सोमवार तड़के मुखबिर की सटीक सूचना पर एक्टिव हुई संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी अजय को मोहनपुर फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे से धर दबोचा।

9 जून को मिला था मासूम आरोही का शव, फाइल फोटो

​गौरतलब है कि बीते 6 जून को 4 वर्षीय मासूम आरोही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद 9 जून को मासूम का शव गांव के पास ही खेतों में बरामद हुआ था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे बहारपुर और गंजडुंडवारा क्षेत्र में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल था। जनता लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रही था 

 आरोही हत्याकांड के कासगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश दोनों आरोपी भेजें 

कासगंज ​पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुख्य आरोपी कमलेश शाक्य के बाद अब सह-अभियुक्त अजय की गिरफ्तारी से इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ गई हैं। दोनों आरोपियों की कस्टडी के साथ ही हत्याकांड की पूरी साजिश बेनकाब हो गई है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सख्त न्याय दिलाने की तैयारी में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार