कासगंज न्यूज़ : बुलडोजर एक्शन पचपोखरा में राजस्व और पुलिस टीम ने सरकारी जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

 कासगंज न्यूज़ : बुलडोजर एक्शन पचपोखरा में राजस्व और पुलिस टीम ने सरकारी जमीन से हटवाया अवैध कब्जा


 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार 

UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ 


कासगंज जनपद गंजडुंडवारा कोतवाली के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपोखरा मे दबंग लोगों ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर और उसे अपनी निजी संपत्ति समझने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया। 

ग्राम पचपोखरा में हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया,..

जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन की सख्ती का स्वागत किया।

दरसल प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पचपोखरा में अल्पसंख्यक सरकारी विद्यालय के समीप स्थित गाटा संख्या 461 की करीब 6 बिस्वा ग्राम समाज की भूमि लंबे समय से खाली पड़ी थी। 

आरोप है कि गांव निवासी इश्तियाक पुत्र शेर खान, अमजद पुत्र इश्तियाक समेत अन्य लोगों ने उक्त सरकारी भूमि पर दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया था।


ज़ब यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग ने जांच कराई, जिसमें भूमि ग्राम समाज की पाई गई।

जांच के बाद प्रशासन ने बिना देर किए कार्रवाई की रणनीति बनाई। 

और दिन मंगलवार को नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। और अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाई गई दीवार को हटवाया गया और पूरी जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। 

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हलचल बनी रही, जबकि प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ डटा रहा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राम समाज, सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 

प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सरकारी भूमि संरक्षण अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना, राजस्व निरीक्षक सर्वेश कुमार, लेखपाल विवेक कुमार, उपनिरीक्षक पुत्तू सिंह, ग्राम प्रधान अफजल नवी तथा थाना गंजडुंडवारा का पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा किए बैठे लोगों में भी बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार