सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले पटियाली विधानसभा 102 सीट के दावेदार चाहत मियां,

 सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले पटियाली विधानसभा 102 सीट के दावेदार चाहत मियां, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सौंपी रिपोर्ट


 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

    UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ 


लखनऊ/कासगंज:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पटियाली विधानसभा 102 सीट  से सपा के मजबूत दावेदार चाहत मियां ने शिष्टाचार मुलाकात की।

 इस दौरान उन्होंने पटियाली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक विस्तृत रिपोर्ट 

     ​वोटों को बचाने और नए वोट जोड़ने पर हुई गंभीर चर्चा

​मुलाकात के दौरान चाहत मियां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि 'वर्ष 2026 की नई मतदाता सूची वोट चेक अभियान' के तहत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं।

विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2700 के करीब डबल वोट पाए गए हैं, जिन्हें हटाने या दुरुस्त करने की जरूरत है।

​नए मतदाताओं के नाम छूटे: लगभग 8 हजार के करीब नए वोट सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं।

 पटियाली विधानसभा 102 सीट से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी चाहत मियां ने बताया कि उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 हजार नए वोटर्स के फॉर्म-6 भरवाकर बीएलओ (BLO) की बकायदा रिसीव्ड कॉपी हासिल कर ली है, ताकि प्रशासन स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो सके और कटने वाले वोटों को बचाया जा सके।

वोट के मामले में चाहत मियां द्वारा दिखाई गई इस सतर्कता की सराहना की जा रही है। माना जा रहा है 

कि उनके इस जमीनी प्रयास से कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी को आगामी दिनों में बहुत मजबूती मिलेगी।"

​पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब चाहत मियां ने संगठन के लिए इतनी बारीकी से काम किया है। इससे पहले भी उन्होंने मतदाता सूची और बूथ स्तर पर इसी तरह की कड़ी मेहनत की थी,

 जिसके परिणामस्वरूप अलीगढ़ मंडल में समाजवादी पार्टी ने एकमात्र पटियाली विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी। 

पटियाली विधानसभा के साथ-साथ कासगंज शहर के लोगों के हक और पार्टी के वोट बैंक को लेकर चाहत मियां हमेशा अलर्ट रहते हैं।

​राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मुलाकात के दौरान चाहत मियां के साथ मुख्य रूप से:​फैजान चाहत (जिला महासचिव अल्पसंख्यक सभा कासगंज),​वजाहत चाहत,​सलमान खान (आजमगढ़)

​भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर नेतृत्व के साथ चर्चा की। श्री अखिलेश यादव ने टीम की मुस्तैदी को सराहते हुए आगे भी इसी तरह जनता के बीच सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार