कासगंज: चार्जशीट के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार,
कासगंज: चार्जशीट के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार,
एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कासगंज जनपद के थाना सहावर में तैनात एक उप निरीक्षक (दरोगा) को एंटी करप्शन की टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी दरोगा ने एक पीड़ित से केस में जल्द चार्जशीट लगाने के एवज में इस रकम की मांग की थी।
दरसल पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, सहावर कोतवाली में उप निरीक्षक (SI) के पद पर तैनात भगवती प्रसाद एक मामले की जांच कर रहे थे। पीड़ित धान सिंह ने आरोप लगाया था कि दरोगा भगवती प्रसाद मामले में जल्द चार्जशीट लगाने के नाम पर उनसे ₹10,000 की रिश्वत मांग रहे थे। लेकिन पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था,
इसलिए उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।
शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया।
जैसे ही पीड़ित धान सिंह ने दरोगा भगवती प्रसाद को ₹10,000 रु के नोट जैसे ही उप निरीक्षक ने अपने हाथ में पैसे लिए,वैसे ही पहले से तैयार बैठी एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।..
सहावर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक भगवती प्रसाद को पीड़ित धान सिंह से ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
,,,,,,,
देवेन्द्र सिंह, एंटी करप्शन टीम अधिकारी
इस कार्रवाई के बाद से सहावर थाना परिसर और पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।



Comments
Post a Comment