Patiyali news : पटियाली विधानसभा 102 में बढ़ा सियासी पारा, जनता की पहली पसंद बनकर उभरे सपा के चाहत मियां

 पटियाली विधानसभा 102 में बढ़ा सियासी पारा, जनता की पहली पसंद बनकर उभरे सपा के चाहत मियां

       रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

UP R Bharat Express news


 पटियाली,उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली पटियाली विधानसभा (102) में आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है। क्षेत्र में इस समय समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता चाहत मियां की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ता दिखाई दे रहा है। 

वही स्थानीय जनता के बीच किए गए आकलन और चर्चाओं के अनुसार, चाहत मियां इस समय विधानसभा क्षेत्र में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं

​              जनता का अटूट भरोसा और जमीनी जुड़ाव

​पटियाली विधानसभा की जनता का कहना है कि चाहत मियां पर उनका भरोसा अटूट है। इसका सबसे बड़ा कारण उनका लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चाहत मियां किसी 'ड्राइंग रूम' या 'एसी दफ्तर' के नेता नहीं हैं, बल्कि वे लंबे समय से जमीनी स्तर पर (Ground Level) रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं

            लगातार जनता के बीच, सुन रहे हैं 'मन की बात'

​क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि चाहत मियां लगातार गाँवों और कस्बों का दौरा कर रहे हैं। वे रोज़ाना आम जनता के बीच जाकर सीधे उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं और बेहद सादगी के साथ लोगों की समस्याओं और उनके दिल की बात सुन रहे हैं। और सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने की इसी कार्यशैली के चलते आज बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक की जुबां पर उनका नाम है।

        पार्टी कैडर और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

​चाहत मियां की बढ़ती लोकप्रियता का असर सिर्फ आम जनता में ही नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी साफ देखा जा सकता है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मानना है कि ऐसे संघर्षशील और मिलनसार चेहरे को आगे बढ़ाने से पार्टी क्षेत्र में ऐतिहासिक मजबूती हासिल करेगी।

अब देखना यह होगा कि पटियाली की जनता का यह अटूट भरोसा आने वाले समय में राजनीतिक रूप से कितना बड़ा बदलाव लेकर आता है।


Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार