Lucknow news: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में ली अंतिम सांस
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में ली अंतिम सांस
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया।
=========================================
लखनऊ न्यूज़ : दरसल आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे,38 वर्षीय प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, हालांकि असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वे बिना डिस्चार्ज लिए ही घर वापस आ गए थे।
प्रतीक यादव सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।
प्रीति यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
लव स्टोरी और शादी: प्रतीक और अपर्णा की मुलाकात 2001 में एक बर्थडे पार्टी में हुई थी।
लंबे समय तक ईमेल के जरिए बातचीत के बाद, दोनों ने 4 दिसंबर 2011 को सैफई में भव्य तरीके से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं।
प्रतिक यादव राजनीति से दूर, बिजनेस में थे सक्रिय
प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।
परिवार के राजनीतिक रसूख के बावजूद उन्होंने खुद को राजनीति से दूर रखा और रियल एस्टेट व फिटनेस बिजनेस में अपना करियर बनाया।
प्रतीक यादव लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से जिम चलाते थे।
वे 'जीव आश्रय' नामक संस्था के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स की सेवा और बचाव का कार्य भी करते थे।
दरसल चर्चा में रहा था प्रतीक यादव का तलाक का ऐलान
हाल ही में 19 जनवरी को प्रतीक तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अचानक सोशल मीडिया पर पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, महज 9 दिनों के भीतर ही दोनों के बीच सुलह हो गई और प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर साथ में तस्वीर साझा करते हुए 'All is Good' लिखा था। फरवरी में दोनों को अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी में भी साथ देखा गया था।






Comments
Post a Comment