Kasganj news : ईद-उल-अजहा को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, खुले में कुर्बानी पर प्रशासन सख्त
कासगंज: ईद-उल-अजहा को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, खुले में कुर्बानी पर प्रशासन सख्त
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
गंजडुंडवारा (कासगंज)। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली गंजडुंडवारा परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता पटियाली उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल एवं पटियाली क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने की
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
: ईद-उल-अजहा को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, खुले में कुर्बानी पर प्रशासन सख्त
बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल घरों के भीतर अथवा पहले से निर्धारित निजी परिसरों में ही की जा सकती है। किसी भी सार्वजनिक स्थान, सड़क या खुले क्षेत्रों में कुर्बानी करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पटियाली क्षेत्राधिकारी (CO) अमित कुमार ने सख्त हिदायत देते हुए कहा,किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए।
इसके साथ ही लोग कुर्बानी से संबंधित किसी भी प्रकार के फोटो, वीडियो या रील सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें,सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करना एक कानूनी अपराध है,और ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित व सख्त कार्रवाई करेगी।"
साफ-सफाई और अपशिष्टों के निस्तारण के निर्देश
एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को इधर-उधर खुले में न फेंका जाए। इन अवशेषों को नगर पालिका द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों एवं गड्ढों में ही दफनाया जाए।
खुले में गंदगी फैलाने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका कर्मियों को पर्व के दौरान क्षेत्र में साफ-साफ सफाई और सुचारू पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक है।
सभी समुदायों को मिलकर इसे शांतिपूर्वक और मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
बैठक में मौजूद सभी नागरिकों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को त्योहार के दौरान पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में मौजूद रहे से धर्मगुरु हाफिज तकलीम, शमशुल प्रधान, डॉ. संजय, बबलू कुरैशी, सुमित विजयवर्गीय, हाशिम, सलीम हुसैन, लाल मियां, के.के. मिश्रा, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम, क्षेत्रीय प्रधान, नगर पालिका प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे



Comments
Post a Comment