Kasganj news: तेज आंधी-तूफान का कहर, मकान गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल


कासगंज जनपद मे आंधी-तूफान का कहर, मकान गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत


  रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़

एक ही झटके में बुझ गई दोनों संतानों की जिंदगी और माता-पिता भी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं


 तेज आंधी और बारिश का कर दंपति के दोनों संतानों की मौत खुद पति-पत्नी अस्पताल में भर्त


 पूरे परिवार पर काल बनी तेज आंधी और बारिश, दोनों बच्चों को तो खो बैठे माँ -बाप खुद अस्पताल में है भर्ती 


यूपी के कासगंज जिले के ग्राम घबरा में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान के कारण एक मकान ढह गया। इस हादसे में मलबे में दबकर परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

               एक ही झटके में उजड़ गया आंगन

जानकारी के अनुसार, थाना सिकंदरपुर बस के क्षेत्र अंतर्गत गांव घबरा के निवासी जितेश कुमार पुत्र भूरेलाल अपने पूरे परिवार के साथ छठ के नीचे सो रहे थे

          तेज आंधी और बारिश बनी परिवार के लिए काल 

 कल देर रात्रि को तेज आंधी और तूफान के चलते मकान की दीवार और छत अचानक ढह गई।..

और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया,और चीख-पुकार कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे मे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया,.

          एक ही झटके में बुझ गई दोनों संतानों की जिंदगी,

 एक ही झटके में बुझ गई दोनों संतानों की जिंदगी माता-पिता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं 


हालांकि,तब तक जितेश कुमार कि 5 साल कि बेटी सोनाली की मौके परी मौत हो गई,जबकि 6 माह का एक बच्चा, पति-पत्नी दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गये बेहतर उपचार के लिए उन्हें बदायूं के मेडिकल कॉलेज मे ले जाया गया,जहाँ बदायूं के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मासूम बालक कि भी मौत हो गई, और पति-पत्नी मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं

 वही दोनों बच्चों की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है 

             सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक कि टीम


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तत्काल ग्राम घबरा पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और वैधानिक कार्यवाही शुरू की।वही स्थानी पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


वहीं, राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है, ताकि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।


    इस दुखद घटना से परिवार में गहरा सदमा है। गांव के लोग                       शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार