Kasganj news : दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार घायल, शादी की खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

 गंजडुंडवारा: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार घायल, शादी की खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा


       रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

UP R Bharat Express न्यूज़


​गंजडुंडवारा/पटियाली: अलीपुर दादर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं, जो घर में होने वाली शादी का सामान खरीदकर लौट रहे थे।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम नगला पन्नी निवासी हेमंत (17 वर्ष) पुत्र प्रहलाद अपनी बाइक से गंजडुंडवारा की ओर जा रहा था। 

इसी दौरान अलीपुर दादर के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

​दूसरी बाइक पर दरियावगंज निवासी नीरज (32 वर्ष), उनकी भतीजी रवीना (16 वर्ष) और भतीजा ऋषभ (7 वर्ष) सवार थे।

सड़क ​हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। 

बताया गया है कि नीरज के भाई रामनिवास की बेटी स्वाति की शनिवार को शादी थी। एटा से बारात आनी थी और घर में जश्न का माहौल था। नीरज अपने भतीजे-भतीजी के साथ शादी का कुछ अंतिम सामान खरीदने बाजार गया था, लेकिन घर लौटने से पहले ही यह हादसा हो गया।

               अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

​हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची।

​हेमंत को गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

​नीरज, रवीना और ऋषभ को पुलिस ने पटियाली सीएचसी में भर्ती कराया।

 पटियाली के ​प्राथमिक केंद्र पर उपचार के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर (उच्च चिकित्सालय) रेफर कर दिया है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार जारी है।

वही इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानी पुलिस कि टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है।:अजयवीर सिंह, पटियाली थाना प्रभारी निरीक्षक

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार