Kasganj news : गंजडुंडवारा: धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर
गंजडुंडवारा: धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा मे भगवान विष्णु के छठवें अवतार और ब्राह्मण कुल भूषण भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रेलवे रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला।
धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दिनेश वशिष्ठ, रामेश्वर बोहरे और गौरी शंकर शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन शिवकांत मिश्रा द्वारा किया गया,इसके उपरांत दुर्गा मंदिर समिति ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुमित द्विवेदी, महामंत्री अमित दीक्षित और शोभायात्रा संयोजक आकाश तिवारी ने भगवान की झांकी पर पुष्प अर्पित कर यात्रा को रवाना किया।
आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां और काली मंडल
शोभायात्रा में भक्ति और कला का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला:
लगभग दो दर्जन झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया,काली मंडल के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया,सुरीले बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए,नगर में हुआ भव्य स्वागत
शोभायात्रा का मार्ग फूलों की वर्षा और तोरण द्वारों से सजाया गया था।
भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे रोड पर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए मीठे शरबत की प्याऊ लगाई गई।
शोभायात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार और राजाराम चौराहा होते हुए सर्राफा बाजार के रास्ते पुनः दुर्गा मंदिर पहुंची, जहाँ महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, वही गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान इनकी रही मुख्य उपस्थिति
व्यवस्थाओं को संभालने में धरनीष गौतम, धैर्य गौतम, दीपक मिश्रा, शिव उपाध्याय, विप्पू मुखिया, कौशलेंद्र मिश्रा, अतुल शर्मा और आशू शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर मौजूद रहे लोग, सुरेश चंद्र आर्य, किशन चंद्र तिवारी, पं. राम मूर्ति, पं. जनार्दन शर्मा, मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, रवि शाक्य, स्कंद महाजन, किशन दिवाकर, मयंक भारद्वाज, राकेश पालीवाल, अविरल गुप्ता, पंकज मिश्र, आकाश वार्ष्णेय समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद









Comments
Post a Comment