Kasganj news : परिषदीय विद्यालयों में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ,

 परिषदीय विद्यालयों में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ, 

               बच्चों ने सीखी नई भाषाएं व कौशल

       रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

UP R Bharat Express news

गंजडुंडवारा, शासन एवं शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 13 मई से 19 मई 2026 तक भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। सप्ताह भर चलने वाले इस शिविर का उद्देश्य बहुभाषावाद को बढ़ावा देना, संवाद कौशल विकसित करना तथा भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में बुधवार को गंजडुंडवारा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार अहिरवार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पीथनपुर भुजपुरा पहुंचकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों को अंग्रेजी में हस्ताक्षर करना सिखाया गया तथा शब्द ज्ञान भी कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा ‘ॐ’ ध्वनि के साथ संस्कृत में गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। वहीं संस्कृत वंदना का स्पष्ट एवं शुद्ध उच्चारण सुनकर खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से बच्चों को मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं का ज्ञान दिया जाएगा। साथ ही खेल-खेल में नई गतिविधियों के जरिए बच्चों के व्यक्तित्व एवं रचनात्मक क्षमता का विकास किया जाएगा।

इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय बनैल एवं अल्लेहपुर में भी समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को नए-नए कौशल सिखाए गए। यहां बच्चों को हस्ताक्षर बनाना, भाषा ज्ञान एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर एसआरजी योगेश कुमार, प्रधानाध्यापक आनंद मोहन सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार