Kasganj news : आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, कासगंज एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर गंजडुंडवारा में किया पैदल फ्लैग मार्च

 कासगंज: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ गंजडुंडवारा में किया फ्लैग मार्च


      रिपोर्ट मोरध्वज कुमार 

UP R Bharat Express news 


​कासगंज जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को बेहद सुदृढ़ और चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है।

 सोमवार को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में किया पैदल गश्त और फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

इस दौरान उन्होंने मातहतों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

संवेदनशील इलाकों और बाजारों में किया पैदल फ्लैग मार्च

​एसपी ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने गंजडुंडवारा क्षेत्र के मुख्य बाजारों, व्यस्त एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों सहित मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। 

इस पैदल फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में डर पैदा करना है।

कासगंज पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने ​आमजन से किया संवाद और अफवाहों से बचने की अपील

पैदल ​फ्लैग मार्च के दौरान कासगंज पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी नागरिकों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। 

इसके साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें। 

किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। शांति भंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।"

कासगंज ​एसपी ओम प्रकाश सिंह ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, और साथ ही उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। और साथ ही, क्षेत्र के खुराफाती और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घट सके।

वही पैदल गश्त और फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक गंजडुंडवारा राधेश्याम, क्राइम इंस्पेक्टर कल्याण सिंह, ब्रह्म प्रकाश सहित भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार