Kasganj news : गंजडुंडवारा: शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की विशाल शोभा यात्रा से गुंजायमान हुआ नगर
गंजडुंडवारा: शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की विशाल शोभा यात्रा से गुंजायमान हुआ नगर,
रिपोर्ट,मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
गंजडुंडवारा (कासगंज)। नगर के इतिहास में पहली बार भारत के वीर शिरोमणि, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा।
सर्व समाज की रही भागीदारी
शोभा यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि 'सर्व समाज' के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए नगर वासियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। युवाओं की टोली "जय राजपूताना" और "वीर महाराणा प्रताप अमर रहें" के नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर रही थी।
वहां का दृश्य उत्सव जैसा नजर आया। नगर वासियों ने अपनी छतों और दरवाजों से शोभा यात्रा के ऊपर भव्य पुष्प वर्षा की। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और जलपान की व्यवस्था की गई थी, जो नगर की साझी विरासत और आपसी प्रेम को प्रदर्शित कर रही थी।
विशाल शोभा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन कि सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
आयोजन की विशालता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि यातायात और शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस बल की सक्रियता के चलते पूरी शोभा यात्रा अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।
यह केवल एक शोभा यात्रा नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक माध्यम है। गंजडुंडवारा की जनता ने इसे सफल बनाकर एक मिसाल पेश की है।"आयोजन समिति के सदस्य
पहली बार नगर में महाराणा प्रताप की इतनी भव्य शोभा यात्रा का आयोजन।
महाराणा प्रताप विशाल शोभा यात्रा के दौरान कई झांकियां रही आकर्षण केंद्र काली मंडल अखाड़ा, महाराणा प्रताप की झांकी, राधा कृष्ण की झांकी ऐसी कई झांकियां विशाल शोभा यात्रा के दौरान रही मुख्य आकर्षण केंद्र झांकियां
वही महाराणा प्रताप की विशाल शोभा यात्रा नगर पालिका चौराहे से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, एटा रोड, सुदामापुरी रोड हनुमानगढ़ी चौराहा रेलवे रोड होते हुए वापस दुर्गा मंदिर में शांतिपूर्वक शोभा यात्रा संपन्न हुई
वही मेवाड़ के शूरवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल शोभा यात्रा में सभी वर्गों और समुदायों का सामूहिक सहयोग।
नगर मे महाराणा प्रताप की विशाल शोभायात्रा के दौरान मौजूद रहे लोग, पंकज सोलंकी, सुशील सोलंकी,ओमकुमार सिंह बैस,विप्पू मुखिया उर्फ़ अखंड प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी,संजय शिशोदिया, ममतेश शाक्य पूर्व विधायक, सत्यपाल सिंह राठौड़ विधायक अलीगंज, नीरज शर्मा जिला अध्यक्ष कासगंज, आराम सिंह शाक्य जिला पंचायत सदस्य, केपी सिंह सोलंकी पूर्व जिला अध्यक्ष कासगंज,अजय गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष, रामलीला कमेटी),सुरेश चंद्र आर्य (समाजसेवी),कृष्ण कुमार सिंह, व मोहिता सिंह (सभासद), विजय कुमार सभासद,ऋषिपाल सिंह, रामकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह मुखिया, पवन चौहान, अशोक सिंह और मयंक भारद्वाज सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।







Comments
Post a Comment