Kasganj news : निदा पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल घोषित, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने मेधावियों को बांटे पुरस्कार
निदा पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल घोषित, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने मेधावियों को बांटे पुरस्कार
UP R Bharat Express news
कासगंज जनपद के नगर गंजडुंडवारा आपके मोहल्ला अबाजी मे स्थित निदा पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया
वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी पार्टी की पटियाली विधायक मा. नादिरा सुल्तान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक नादिरा सुल्तान द्वारा मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
शिक्षा ही समाज की तरक्की का मुख्य आधार है। आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। इन नौनिहालों की मेहनत देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है।"
पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने स्कूल प्रबंधक ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना,विद्यालय के प्रबंधक तारिक महमूद मंसूरी ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:खलील खान प्रदेश उपाध्यक्ष ,असहाब हुसैन जिला अध्यक्ष,मुनेंद्र शाक्य (विधान सभा अध्यक्ष), पुष्पेंद्र यादव, निर्दोष तिवारी, राशिद महमूद, अजय, प्रवेश, तौसीफ, अनिल राठौर।
विद्यालय स्टाफ व अन्य: रूमी बेगम, साहिबा, शिफा, प्रिया, दिव्या, यांशी, नाहीद, रिफ़ात आदि
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया




Comments
Post a Comment