Kasganj news : गंजडुंडवारा: भव्य महाराणा प्रताप शोभा यात्रा के सफल आयोजन पर अखंड प्रताप सिंह उर्फ विप्पू मुखिया ने पत्रकार बंधुओं का किया सम्मान
गंजडुंडवारा: भव्य महाराणा प्रताप शोभा यात्रा के सफल आयोजन पर अखंड प्रताप सिंह उर्फ विप्पू मुखिया ने पत्रकार बंधुओं का किया सम्मान
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
गंजडुंडवारा (कासगंज)। महाराणा प्रताप समिति गंजडुंडवारा द्वारा विगत 9 मई को कस्बे में निकाली गई भव्य महाराणा प्रताप शोभा यात्रा के सफल आयोजन और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर एक विशेष आभार बैठक का आयोजन किया गया। गंजडुंडवारा रेलवे रोड स्थित समिति के मुख्य व्यवस्थापक व जिला पंचायत सदस्य (वार्ड नंबर 2) के बसपा संभावित प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह उर्फ विप्पू मुखिया के आवास पर आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के तमाम पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया,वही
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य व्यवस्थापक अखंड प्रताप सिंह (विप्पू भैया) ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो समाज की हर सकारात्मक गतिविधि को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। महाराणा प्रताप शोभा यात्रा को सफल बनाने में पत्रकार बंधुओं का महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा है, जिसके लिए समिति सदैव उनकी आभारी रहेगी
समिति के व्यवस्थापक अरुण सोलंकी ने भी पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया के सहयोग से ही शोभा यात्रा की भव्यता और महाराणा प्रताप के शौर्य व राष्ट्रभक्ति के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में अभूतपूर्व सफलता मिली है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इन पत्रकार बंधुओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट कवरेज के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: गौरव गुप्ता उदित विजयवर्गीय,गोपाल गुप्ता,मोरध्वज,देवेन्द्र शाक्य,वसीम कुरैशी,राशिद अब्बासी,जितेन्द्र कुमार,सत्य प्रकाश राठौर
बैठक के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में मीडिया के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।


Comments
Post a Comment