Kasganj news : गंजडुंडवारा : भीषण गर्मी में 'अंधेरे' का पहरा, पांच दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
गंजडुंडवारा: भीषण गर्मी में 'अंधेरे' का पहरा, पांच दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
उत्तर प्रदेश कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के गांव घबरा में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले पांच दिनों से गांव का एक मुख्य ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, जिससे आधा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
200 परिवारों पर 'दोहरी मार': गर्मी और प्यास
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक के खराब होने के कारण करीब 200 से अधिक परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप है।
पानी का संकट: अधिकांश घरों में पानी की आपूर्ति बिजली चालित मोटरों पर निर्भर है। बिजली न होने से पीने के पानी की किल्लत खड़ी हो गई है।
बच्चों की पढ़ाई बाधित: बोर्ड परीक्षाओं और आगामी सत्र की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई अंधेरे के कारण पूरी तरह रुक गई है।
रातों की नींद उड़ी: दिन की गर्मी तो जैसे-तैसे कट जाती है, लेकिन रात होते ही उमस और मच्छरों के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है।
बिजली प्रशासनिक विभाग की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसी कर्मचारी ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा तक नहीं लिया। इसी अनदेखी से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
"पांच दिन से गांव में अंधेरा है। रात में छोटे बच्चे गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन ऐसा लगता है जैसे विभाग को हमारी समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है।" > — कुमारपाल राठौर, ग्रामीण
फाइल फोटो,राजेश ग्रामीण
वही गांव के ही राजेश ने बताया कि बिजली न होने से पानी की सबसे बड़ी समस्या है। हैंडपंप भी साथ छोड़ रहे हैं। बुजुर्गों की सेहत पर इस गर्मी का बुरा असर पड़ रहा है
फाइल फोटो, कुमारपाल राठौर ग्रामीणगांव के ही कुमार पाल राठौर ने बताया कि पांच दिन से गांव में अंधेरा है। रात में छोटे बच्चे गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन ऐसा लगता है जैसे विभाग को हमारी समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से मोरपाल सिंह, सचिन, रमाकांत, भूपेंद्र राठौर, नितिन मिश्रा, मोहित, लोकपाल, मुन्नी देवी, ममता देवी, सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।





Comments
Post a Comment