Kasganj news : बेटी के जन्मदिन पर ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

 बेटी के जन्मदिन पर ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर


      रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

UP R Bharat Express news


गंजडुंडवारा। थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


कासगंज जनपद के थाना सिद्धपुरा के गांव लखनपुर निवासी देवेंद्र पुत्र रामनिवास उम्र 30 वर्ष अपने साथी विमल पुत्र महेश (24) निवासी नगला जोरी के साथ बाइक से ससुराल नगला जोरी जा रहे थे। बताया जाता है कि देवेंद्र अपनी बड़ी बेटी तान्या के जन्मदिन के मौके पर ससुराल जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक कादरगंज रोड पर जधई गांव के निकट पहुंची, सामने से तेज गति से आ रही ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा विमल गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि विमल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार देवेंद्र की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बेटियां तान्या (6) और प्रज्ञा (4) हैं। बुधवार को बड़ी बेटी तान्या का जन्मदिन था और उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह ससुराल जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद ईको चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार