Kasganj news : पटियाली मे दरगाह हाजी हरमैन शाह बाबा के उर्स कार्यक्रम में शामिल हुए बसपा पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां और विप्पू मुखिया, मांगी अमन-चैन की दुआ

पटियाली मे दरगाह हाजी हरमैन शाह बाबा के उर्स कार्यक्रम में शामिल हुए बहुजन समाज पार्टी से पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां और जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 2 से बसपा संभावित प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह उर्फ विप्पू मुखिया, मांगी अमन-चैन की दुआ



   रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ 


कासगंज जनपद के ​पटियाली क्षेत्र के प्रसिद्ध सूफी संत हाजी हरमैन शाह बाबा की दरगाह पर आयोजित सालाना उर्स कार्यक्रम में अकीदतमंदों और क्षेत्रीय नेताओं का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में आज बहुजन समाज पार्टी के पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां और वार्ड नंबर 2 से जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह उर्फ विप्पू मुखिया ने दरगाह शरीफ पहुंचकर ​अकीदत के साथ पेश की, और क्षेत्र की खुशहाली के लिए की दुआ

दरगाह परिसर पहुंचे दोनों नेताओं का उर्स कमेटी और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जुनैद मियां बहुजन समाज पार्टी के पटियाली विधानसभा प्रभारी और अखंड प्रताप सिंह (विप्पू मुखिया) जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 2 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी ने कार्यक्रम में पहुंचकर व क्षेत्र में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।


​इस दौरान वहां मौजूद जायरीन को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि सूफी-संतों की दरगाहें हमेशा से ही कौमी एकता और आपसी सौहार्द का केंद्र रही हैं। बाबा का दरबा़र हर वर्ग के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है, जहां आकर मन को असीम शांति मिलती है

    ​                   उर्स मेले में उमड़ा जनसैलाब

​सालाना उर्स के मौके पर दरगाह परिसर को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। कव्वालों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया, जिसे सुनकर जायरीन झूम उठे। इस अवसर पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे और स्थानीय दुकानदारों व उर्स कमेटी द्वारा जायरीन के लिए माकूल व्यवस्थाएं की गईं।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार