Kasganj news: गंजडुंडवारा: विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, मेधावी छात्र अंश बने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'
गंजडुंडवारा: विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, मेधावी छात्र अंश बने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
कासगंज जनपद गंजडुंडवारा नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
अंश ने मारी बाजी, बने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'
वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्र अंश ने 91.5\% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया। अंश ने अपनी इस सफलता से न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार जी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र (रिजल्ट) वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से ही ऐसे बेहतरीन परिणाम संभव हो पाते हैं।
वही स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने बताया कि अंश जैसे प्रतिभावान छात्र अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"
कार्यक्रम में मौजूद रहे शिक्षक व गणमान्य
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से.निम्नलिखित शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे:
शिक्षक गण: श्री प्रशांत जी, नितीश जी, गौरव जी, महेश जी।
शिक्षिका गण: श्रीमती दुर्गा जी, प्रियंका जी, रवीना जी, पुष्टि जी और संध्या जी।
सभी शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगामी नई कक्षा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। रिजल्ट पाकर अभिभावकों के चेहरों पर भी मुस्कान साफ देखी जा सकती थी।



Comments
Post a Comment