Kasganj news : पटियाली में नई मतदाता सूची चेकिंग अभियान तेज, हर छूटे हुए मतदाता का नाम जोड़ना मेरा लक्ष्य: चाहत मियां
पटियाली में नई मतदाता सूची चेकिंग अभियान तेज, हर छूटे हुए मतदाता का नाम जोड़ना मेरा लक्ष्य: चाहत मियां
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
पटियाली (कासगंज):
102 पटियाली विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा दावेदार चाहत मियां के नेतृत्व में 'नई मतदाता सूची/वोट चेक अभियान' पूरी ताकत से चलाया जा रहा है।..
इसी क्रम में आज दिनांक 18 मई 2026 को विधानसभा के ग्राम सुजावलपुर में एक विशेष
गाँव में मुनादी कराकर चेक किए गए वोट
पटियाली विधानसभा 102 के ग्राम सुजावलपुर मे पहुँचे सपा नेता चाहत मियां और उनके सहयोगियों ने गाँव में बकायदा माइक द्वारा अनाउंसमेंट (मुनादी) करवाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान SIR के समय SIR फार्म और फॉर्म नंबर 6 भरवाए गए,
ताकि नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें और त्रुटियों को सुधारा जा सके।
चाहे जितनी लड़ाई लड़नी पड़े, हक दिलाकर रहूँगा पटियाली विधानसभा 102 से समाजवादी पार्टीके संभावित प्रत्याशी चाहत मियां
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पटियाली विधानसभा 102 समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी चाहत मियां ने हुंकार भरते हुए कहा:मेरा लक्ष्य पूरी पटियाली विधानसभा में एक-एक वोट को चेक करना है।
दुर्भावना या लापरवाही से जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं या जो लोग छूट गए हैं, उनके नाम फिर से सूची में बढ़वाए जाएंगे।
जो भी मतदाता अपने इस लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित हैं, उन्हें आने वाली तारीखों में हर हाल में सूची में शामिल कराया जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए उन्हें SIR स्तर पर कितनी भी मेहनत करनी पड़े या प्रशासन से कोई भी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े, वह अपने जांबाज कार्यकर्ताओं के साथ हर संभव संघर्ष करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस जनसंपर्क और वोट चेकिंग अभियान के दौरान चाहत मियां के साथ मुख्य
रूप से मौजूद रहे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी,फैजान चाहत (जिला महासचिव, अल्पसंख्यक सभा),इंतजार खान,मुशीर खान,उसैदुल (प्रधान प्रतिनिधि, गनेशपुर),अमान शेख, अरवाज, जमील, अमान शेख सहित भारी संख्या में स्थानीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे।
पटियाली विधानसभा 102 से समाजवादी पार्टी की संभावित प्रत्याशी चाहत मियां ने बताया कि यह अभियान लगातार विधानसभा के अन्य गाँवों में भी जारी रहेगा ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोट देने से वंचित न रह सके।



Comments
Post a Comment