Kasganj news : सिढ़पुरा में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती, भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन
सिढ़पुरा में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती, भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन,
बहुजन समाज पार्टी के पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
कासगंज जनपद के सिढ़पुरा मे आज सिद्धार्थ गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव 'बुद्ध पूर्णिमा' के पावन अवसर पर कस्बा सिढ़पुरा में बुद्ध जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
बहुजन समाज पार्टी के पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां ने फीता काटकर किया उद्घाटन
शुभारंभ मुख्य अतिथि और बसपा नेता जनाब जुनैद मियां द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने भगवान बुद्ध के शांति और अहिंसा के संदेश को याद करते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं
समिति की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में बुद्ध जयंती आयोजन समिति के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा,शोभा यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में कमेटी के सदस्य मुस्तैद दिखे,वही तथागत गौतम बुद्ध भगवान कि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई यह शोभा यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान भगवान बुद्ध के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
अध्यक्ष: श्री हरवीर सिंह शाक्य,महासचिव,श्री जयपाल सिंह शाक्य,कोषाध्यक्ष डॉ. श्री महेश चंद्र शाक्य,प्रचार मंत्री डॉ. योगेंद्र सिंह शाक्य,गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
शोभा यात्रा में समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए,
जिनमें श्री संजय कुशवाह, श्री अनार सिंह शाक्य, श्री शेर सिंह शाक्य, श्री ग्रीश चंद्र मौर्य और श्री कुलदीप शाक्य सहित पूरी कमेटी और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





Comments
Post a Comment