Kasganj news : गंजडुंडवारा में गूंजेगा महाराणा प्रताप का शौर्य: 9 मई को भव्य शोभायात्रा की तैयारी, सर्वसमाज को न्योता
गंजडुंडवारा में गूंजेगा महाराणा प्रताप का शौर्य: 9 मई को भव्य शोभायात्रा की तैयारी, सर्वसमाज को न्योता
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
कासगंज जनपद के नगर गंजडुंडवारा मे वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति कि प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर गंजडुंडवारा कस्बे में उत्साह का माहौल है।
आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह के लिए आयोजकों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और नगर को भगवा रंग में रंगने की तैयारी है।सामाजिक समरसता की मिसाल बनेगा आयोजन
इस वर्ष का आयोजन केवल एक वर्ग विशेष तक सीमित न रहकर 'सर्वसमाज' की सहभागिता का गवाह बनेगा। आयोजकों का मुख्य ध्येय महाराणा प्रताप के शौर्य के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा गंजडुंडवारा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
प्रेरणादायक प्रसंग: कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके राष्ट्रप्रेम पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: युवाओं और बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
विचार गोष्ठी: गणमान्य नागरिकों द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रताप के आदर्शों की प्रासंगिकता पर चर्चा होगी।
हमारा उद्देश्य महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को रूबरू कराना है। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है,इसलिए हम घर-घर जाकर सर्वसमाज को आमंत्रित कर रहे हैं।" जनसंपर्क में जुटे कार्यकर्ता
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पंकज सोलंकी, राम कुमार सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह एवं दीपक सिंह सहित पूरी टीम दिन-रात जनसंपर्क अभियान में जुटी है।वही आयोजकों द्वारा पीले चावल और निमंत्रण पत्र बांटकर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।
कस्बे के मुख्य चौराहों और मार्गों पर तैयारियों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आयोजक स्वयंसेवकों की टोलियां बना रहे हैं ताकि आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




Comments
Post a Comment