Kasganj news : कासगंज पुलिस ने फूंका 7.84 करोड़ का गांजा, 15 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ किया नष्ट
ऑपरेशन दहन: कासगंज पुलिस ने फूंका 7.84 करोड़ का गांजा, 15 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ किया नष्ट
फाइल फोटो कासगंज पुलिसरिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे '
ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कासगंज पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस ने 7 करोड़ 84 लाख रुपये मूल्य के गांजे का वैज्ञानिक विधि से विनष्टीकरण कराया।
माननीय न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
सोमवार, 11 मई 2026 को थाना सहावर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 263/21 से संबंधित बरामद किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थ को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
बरामद गांजे की कुल मात्रा 1568 किलोग्राम (लगभग 15 क्विंटल) थी,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 84 लाख रुपये आंकी गई है।
मथुरा में वैज्ञानिक विधि से किया गया निस्तारण
माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में, इस कार्रवाई को उच्चस्तरीय कमेटी की कड़ी निगरानी में अंजाम दिया गया।
भारी मात्रा में जब्त इस गांजे को मथुरा स्थित 'बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी' (ग्राम पांडबा राया) ले जाया गया,
जहाँ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार वैज्ञानिक विधि से जलाकर इसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
कासगंज पुलिस ने लिया संकल्प कासगंज जनपद को नशा मुक्त बनाना है
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 'ऑपरेशन दहन' का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबारियों पर नकेल कसना और जब्त किए गए मादक पदार्थों का समयबद्ध निस्तारण करना है, ताकि समाज को नशे की बुराई से बचाया जा सके। इस कार्रवाई से जनपद के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।




Comments
Post a Comment