Kasganj news : ननिहाल आया 18 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत, करीब 18 घंटे बाद मिला युवक शव, परिजनों में मचा कोहराम

 ननिहाल आए युवक की गंगा में डूबने से मौत, करीब 18 घंटे बाद मिला 18 वर्षीय युवा  का शव, परिजनों में मचा कोहराम

 दो भाई दो बहन कि जोड़ी बिगड़ी, अजय दो बहनों से छोटा था


  रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


​गंजडुंडवारा (कासगंज): जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिहोला के समीप गंगा नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव,लगभग 18 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों को सफलता मिली।

 जैसे ही युवक का शव उसके पैतृक निवास गंजडुंडवारा पहुंचा, तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई,​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल निवासी अरुण कुमार उर्फ अजय (18) पुत्र जनक सिंह बुधवार को अपने मामा रक्षपाल के घर ग्राम मिहोला आया था। 

बुधवार शाम करीब 4 बजे वह अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था। कि तभी स्नान के दौरान अजय अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।

अंधेरे के कारण रोकना पड़ा रेस्क्यू, तो वही गुरुवार कि सुबह 18 वर्षीय युवक का शव बरामद कर लिया गया

​वही इस हादसे की सूचना पर थाना सिकंदरपुर वैश्य प्रभारी चंचल सिरोही और कादरगंज चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक तलाश जारी रही, 

लेकिन अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा।

​गुरुवार सुबह पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने दोबारा सघन तलाशी अभियान शुरू किया, गोताखोरों  कि कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे अजय का शव नदी से बरामद हुआ। 

वही पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

     ​घर में पसरा मातम, नम आंखों से सभी लोगो ने अंतिम विदाई

​गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अजय का शव उसके घर मोहल्ला धनपाल पहुंचा, कोहराम मच गया। मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अजय अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। 

देर शाम गौशाला रोड स्थित अंत्येष्टि स्थल पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र की आंखें नम हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार