Kasganj news :पटियाली सीओ अमित कुमार ने अपनी गाड़ी से 1 घायल युवक को अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

क्षेत्राधिकारी पटियाली  अमित कुमार ने अपनी गाड़ी से 1         घायल युवक को अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

     रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार

UP R Bharat Express news 

 कासगंज न्यूज़ / ​कासगंज जनपद में कासगंज पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है 

जहाँ पटियाली के क्षेत्राधिकारी (CO) अमित कुमार ने मुस्तैदी और दरियादिली दिखाते हुए सड़क हादसे में लहूलुहान पड़े एक युवक की जान बचाई। पटियाली सीओ अमित कुमार ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना, समय की गंभीरता को समझा और घायल युवक को अपनी ही सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुँचाया।

​     दावत से लौटते समय अनियंत्रित होकर गिरी थी बाइक

​जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार (16 मई 2026) की रात थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम भिलौली निवासी बदन सिंह (पुत्र मुनीम सिंह) अपनी बाइक से बड़े गांव कोटरा में एक दावत से वापस अपने घर लौट रहे थे।

 इसी दौरान चांडी चौकी से करीब एक किलोमीटर पहले अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वही हादसा इतना भीषण था कि बदन सिंह के सिर और कान से अत्यधिक खून बहने लगा और वह लहूलुहान होकर सड़क पर ही बेहोश हो गए।

​रात में गश्त के दौरान देवदूत बनकर पहुँचे क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार 

​उसी समय पटियाली सीओ अमित कुमार थाना सिकंदरपुर वैश्य का औचक निरीक्षण करने के बाद रात्रि गश्त पर उधर से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर लहूलुहान हालत में 1 युवक को देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई।और घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस और नजदीकी पीआरवी (PRV) को सूचना दी।

 वही पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि ​घायल युवक की हालत देखकर एक-एक पल कीमती था। एम्बुलेंस का इंतजार करने में देरी हो सकती थी, इसलिए हमने तुरंत घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया और अस्पताल के लिए रवाना हुए

 पटियाली ​सीओ अमित कुमार के त्वरित एक्शन से डॉक्टरों ने रात में ही शुरू किया इलाज

 पटियाली ​क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में ही मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कासगंज को फोन कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया और तुरंत इलाज के पुख्ता इंतजाम करने को कहा,सीओ के निर्देश पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई और रात में ही घायल बदन सिंह का सघन (Emergency) इलाज शुरू कर दिया गया।

वही ​परिजनों ने रोते हुए जताया पटियाली सीओ अमित कुमार जी का आभार

​समय पर सही इलाज मिलने के कारण बदन सिंह की हालत में तेजी से सुधार हुआ। आज (17 मई 2026) डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया,

 जिसके बाद बदन सिंह अपनी पत्नी राधा देवी और अन्य परिजनों के साथ सकुशल अपने घर लौट गए हैं।

घायल की पत्नी राधा देवी और परिजनों ने नम आँखों से सीओ पटियाली अमित कुमार और कासगंज पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि अगर कल पटियाली सीओ अमित कुमार साहब देवदूत बनकर समय पर न पहुँचते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। 

वही क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के इस सराहनीय कार्य की पूरे जिले और पुलिस महकमे में जमकर तारीफ हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार