Kasganj news : गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव वरा मे जमीनी विवाद में 1 युवक पर 3 मई को हुआ था अवैध हथियार से जानलेवा हमला
गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव वरा मे जमीनी विवाद में युवक पर 3 मई को हुआ था जानलेवा हमला
स्थानीय पुलिस से कार्रवाई करने की की पीड़ित परिवार निर्माण
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R Bharat Express news
वहीं गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पुलिस इस मामले में कर रही है जांच और बताएं कि इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है
==========================================
कासगंज जनपद के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वरा में जमीनी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,बदमाशों ने घेरकर युवक पर अवैध तमंचे से गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
दरसल ये था पूरा मामला
पीड़ित सुधीर पुत्र प्रेम सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 3 मई 2026 की शाम करीब 7:00 बजे की है। कि उनका भतीजा अखिलेश अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर से गंजडुंडवारा से वापस अपने गांव वरा लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया
वही पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ इन लोगों पर लगाया आरोप सर्वेश पुत्र स्व. श्री राम प्रकाश,रामपाल पुत्र स्व. श्री राम प्रकाश,अजय पुत्र सर्वेश, योगेन्द्र पुत्र श्री जगदेव सिंह
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वेश ने जान से मारने की नीयत से अखिलेश पर गोली चलाई,
जो उसके बाएं कंधे में लगी। गोली लगने से अखिलेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।.शोर मचाने और परिजनों के ललकारने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
घायल युवक की हालत गंभीर,अलीगढ़ रेफर
वही घटना के तुरंत बाद परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घायल अखिलेश को उपचार के लिए पहले गंजडुंडवारा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कासगंज और फिर बेहतर इलाज के लिए जे.एन. मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों से उनका पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। हमलावर दबंग किस्म के हैं और पहले भी कई बार जानलेवा हमला करने की कोशिश कर चुके हैं।
वही पीड़ित परिवार ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई और एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।
वही इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
इस मामले में गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया पुलिस कि इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है
वही पीड़ित परिवार स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से खुश नहीं है और कासगंज पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह से पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगाई है



Comments
Post a Comment