Kasganj news: सर्वे मे अब्दुल हफीज गांधी की एकतरफा बढ़त, गंजडुंडवारा में जश्न का माहौल
दैनिक भास्कर के सर्वे में अब्दुल हफीज गांधी की एकतरफा बढ़त, गंजडुंडवारा में जश्न का माहौल
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कासगंज जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में आगामी राजनीतिक हलचलों के बीच आए 'दैनिक भास्कर' के ताज़ा सर्वे परिणामों ने क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।
इस सर्वे में समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल हफीज गांधी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है।
सर्वे के चौंकाने वाले आंकड़े
दैनिक भास्कर द्वारा जारी किए गए इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल हफीज गांधी को पटियाली विधानसभा की जनता ने 68% वोट शेयर के साथ सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बताया है।
सर्वे में अन्य उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार रही रही:
अब्दुल हफीज गांधी 68%
नाशी खान 11%
जाहिदा सुल्तान 8%
नादिरा सुल्तान (मौजूदा विधायक) 6%
किरण यादव 1%
अन्य उम्मीदवार 6%
नगर में बंटी मिठाई, समर्थकों ने मनाया जश्न
जैसे ही यह सर्वे रिपोर्ट सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर वायरल हुई, गंजडुंडवारा नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। अब्दुल हफीज गांधी के समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और
नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
वही लोगों का कहना है कि यह परिणाम गांधी की जमीनी स्तर पर सक्रियता और जनता के प्रति उनके जुड़ाव का प्रमाण है।
वही इस भारी जनसमर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि,दैनिक भास्कर के सर्वे में पटियाली विधानसभा से मुझे सबसे ज्यादा वोट मिलने पर आज गंजडुंडवारा नगर में लोगों ने जो प्यार और उत्साह दिखाया है, उसके लिए मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। जनता का यह भरोसा ही मेरी असली ताकत है और मैं हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहूँगा।"





Comments
Post a Comment