Kasganj news: भीषण सड़क हादसे में खत्म हुआ हंसता-खेलता परिवार, मासूम समेत तीन की मौत

कासगंज: भीषण सड़क हादसे में खत्म हुआ हंसता-खेलता परिवार, मासूम समेत तीन की मौत


     रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार 

  UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


​कासगंज: जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में रविवार दोपहर एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 

दरसल आपको बता दे कि कादरगंज गंगा पुल पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया,टक्कर इतनी भीषण थी कि पति, पत्नी और उनके दो वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई

          वही सड़क हदसा ​दिल दहला देने वाला था मंजर

सड़क हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो वर्षीय मासूम शिवा का सिर धड़ से अलग होकर काफी दूर जा गिरा। वहीं, पिता सोमवीर और मां अनिका ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर वहां मौजूद राहगीरों की रूह कांप गई और कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

             घटनास्थल​ पर मची अफरा-तफरी

​हादसे के बाद गंगा पुल पर लंबा जाम लग गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही सिकंदरपुर वैश्य पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया,

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

​मृतक परिवार गांव रामपुरा का रहने वाला था। जैसे ही इस हादसे की खबर गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया। 

एक साथ पूरे परिवार के खत्म हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से मर्माहत है।

​पुलिस ने घटना में शामिल कैंटर (नंबर: UP87 T6265) को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार