Kasganj News : तेजस्वी मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, नगदी समेत लाखों का नुकसान
गंजडुंडवारा: तेजस्वी मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, नगदी समेत लाखों का नुकसान
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कासगंज जनपद गंजडुंडवारा नगर के एटा रोड स्थित तेजस्वी मेडिकल स्टोर में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखी हजारों की दवाइयां और लाखों रुपये की नगदी जलकर राख हो गई।
दुकान स्वामी अजय पाल सिंह ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह कल देर रात अपनी दुकान को सही सलामत बंद करके घर गए थे। दुकान में फ्रिज चालू रह गया था, जिसमें संभवतः देर रात शॉर्ट सर्किट हो गया। रात करीब 3:00 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं।सूचना मिलते ही अजय पाल सिंह मौके पर पहुँचे। स्थानीय पड़ोसियों की मदद और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,
लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार:दुकान के गल्ले में रखे तीन लाख रुपये जलकर राख हो गए।
दवाइयां: लगभग ₹20 हजार मूल्य की जीवन रक्षक दवाइयां और अन्य स्टॉक आग की भेंट चढ़ गया।
वही दुकानदार अजय पाल सिंह ने बताया कि दुकान बंद करते समय सब ठीक था, लेकिन फ्रिज चालू रहने के कारण हुए शॉर्ट सर्किट ने सब बर्बाद कर दिया। पड़ोसियों के सहयोग से आग बुझाई गई, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।"
इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।




Comments
Post a Comment