Kasganj news : कादरगंज गंगा घाट पर एक ही चिता पर पंचतत्व में विलीन हुआ परिवार
एक ही चिता पर पंचतत्व में विलीन हुआ परिवार: माता-पिता और मासूम बेटे की मौत से गांव में पसरा मातम
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कादरगंज/रम्पुरा: उत्तर प्रदेश कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव में सोमवार का सूरज खुशियां नहीं, बल्कि मातम का सन्नाटा लेकर आया।
एक भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी और उनके मासूम बेटे के शव जब गांव पहुंचे, तो हर आंख नम हो गई। मंजर इतना हृदयविदारक था
पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला,एक साथ उठी तीन अर्थियां
हादसे के बाद सोमवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जैसे ही एंबुलेंस गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया।
अपनों को खोने के गम में परिजनों की चीखें सुनकर वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा फट पड़ा। गांव की महिलाएं विलाप करते हुए बस यही कह रही थीं कि "भगवान ने यह बहुत बुरा किया।"
कादरगंज गंगाघाट पर अंतिम विदाई
दोपहर के समय कादरगंज गंगाघाट पर एक ऐसा दृश्य देखा गया जिसने सबको झकझोर दिया,पति, पत्नी और उनके छोटे बेटे को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई। जलती चिता को देख घाट पर मौजूद लोगों की सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं। पूरा माहौल गमगीन था और लोग नम आंखों से इस अभागे परिवार को अंतिम विदाई दे रहे थे
इस भयानक हादसे ने दो मासूम बच्चियों, अवनी और भावी के सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया है।
माता-पिता और छोटे भाई को खोने के बाद दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी बुआ सुनीता और गांव की अन्य महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मासूम बच्चियां बार-बार अपने माता-पिता को याद कर बिलख उठती हैं।
रम्पुरा गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है।
ग्रामीण इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि हंसता-खेलता परिवार इस तरह उजड़ गया। हर तरफ बस इसी दुखद घटना की चर्चा हो रही है।
वही लोगो बताया की कुदरत का ऐसा प्रहार जिसने एक ही पल में परिवार की खुशियां राख कर दीं। समाज और गांव इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध है।"




Comments
Post a Comment