Kasganj news: कासगंज में शादी के 6 माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय नव विवाहित महिला की हुई मौत
कासगंज: शादी के 6 माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के नगला गुलाबी गांव में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रेम विवाह के बाद भी नहीं मिली खुशियाँ
जानकारी के अनुसार, नगला गुलाबी निवासी पारस का विवाह करीब छह माह पूर्व सोरों के रामनगर निवासी कमलेश की 20 वर्षीय पुत्री प्रभा के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, परिजनों का दावा है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष और प्रभा के बीच संबंधों में काफी तनाव चल रहा था।
पिता का गंभीर आरोप: "दहेज के लिए गला दबाकर मारा"
मृतका के पिता कमलेश ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि:शादी के बाद से ही प्रभा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
वहीं मृतक के पिता ने बताया कि प्रभा के जेठ सुभाष और अवनीश, सास सोहदरा, और जेठानियां पुष्पा व सुमन उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे।
पिता का आरोप है कि शुक्रवार की रात इन सभी ने मिलकर प्रभा की गला दबाकर हत्या कर दी।
कासगंज पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रवेश राणा पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर प्रवेश राणा का बयान:
"पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है।"




Comments
Post a Comment