Kasganj news : गंजडुंडवारा में बड़े ही धूमधाम के साथ निकल गई बाबा साहब की 135 वी शोभा यात्रा

 नगर गंजडुंडवारा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती शोभायात्रा

 पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां ने फीता काटकर शोभा यात्रा का किया उद्घाटन 


रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

   UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


कासगंज जनपद के ​गंजडुंडवारा  नगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ निकाली गई। 

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां ने फीता काटकर किया 

इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर बाबा साहब के जीवन और उनके विचार संपूर्ण मानवता के लिए मिसाल हैं

भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर बाबा साहब की ​शोभायात्रा में डेढ़  दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, 


दरसल आपको बता दें कि बाबा साहब की शोभायात्रा कादरगंज रोड से प्रारंभ होकर गंजडुंडवारा के मुख्य मार्गो से होते हुए शांतिपूर्वक निकल गई 

 शोभा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से कई आकर्षण झांकियां रही केंद्र 

 भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर बाबा साहब की शोभा यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे जय भीम के गानों व स्थानीय बैंड बाजों की धुन पर युवा थिरकते नजर आए

 बाबा साहब की 135 वी शोभा यात्रा को लेकर  पुलिस प्रशासन ने                   लिये सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

​ नगर में भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर बाबा साहब की 135 वी शोभा यात्रा को लेकर एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई 

 वही मुख्य अतिथि के रूप में आए पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां ने कहा कि बाबा साहब को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है जिसने भारत के हर नागरिक को समानता स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया उन्होंने दलित पिछड़ों और महिलाओं के अधिकार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया उनका स्पष्ट मानना है कि समाज के प्रगति महिलाओं को प्रगति से मापी जानी चाहिए और कहा कि उन्होंने हमें शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो का मंत्र दिया बाबा साहब सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि एक युग पुरुष थे जिन्होंने हमें सम्मान से जीना सिखाया आई और हम सब मिलकर उनके आदर्शों को अपनाने और एक क्षमता मूलक समाज के निर्माण का संकल्प ले 

 वही बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीप सिंह राणा ने कि बाबा साहेब डॉक्टर बी आर अंबेडकर का ज्ञान सामान्य और सर्वजन हित का संदेश है हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा


 वहीं पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही दर्शन आपको बता दें कि भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर बाबा साहब की शोभा यात्रा को लेकर क्षेत्रअधिकारी पटियाली संदीप वर्मा, गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मय पुलिस बल के साथ बाबा साहब की शोभा यात्रा के दौरान मौजूद रहे

 वही दोनों ही पुलिस के आला अधिकारियों ने अराजक तत्व लोगों पर ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी करते हुए दिखाई दिए


 वही शोभा यात्रा के दौरान मौजूद रहे लोग कमेटी अध्यक्ष अजय पाल सिंह, कमेटी महामंत्री  सतेन्द्र गौतम सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष खुश्दयाल गौतम, पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां, शराफत हुसैन, अखंड प्रताप सिंह उर्फ बिप्पू भैया, डीप सिंह राणा पूर्व जिला अध्यक्ष, सुरेश चंद्र, मुकेश कुमार, पवन कुमार गौतम पूर्व पटियाली विधानसभा अध्यक्ष, पटियाली विधानसभा अध्यक्ष बबलू गौतम, हसन मोहम्मद, बबलू सागर,सुनील गौतम, नीरज गौतम, अजमेर सिंह, रवि शाक्य, रिंकू सभासद, एव आज सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रही 

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार