मुजफ्फरनगर हादसा न्यूज़ : पांच लोगों के परिवार में चार की मौत, बचा सिर्फ एक बच्चा, जागाहेड़ी टोल प्लाजा तीन घंटे जाम

 मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: पांच लोगों के परिवार में चार की मौत, बचा सिर्फ एक बच्चा, जागाहेड़ी टोल प्लाजा तीन घंटे जाम 

          फाइल फोटो सड़क हादसे में जान गंवाने वाले  लोग 


 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

    UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : हैदरनगर जलालपुर निवासी महिपाल कश्यप अपनी पत्नी पूनम, बेटी राधिका, बेटे अभि के साथ बघरा जा रहे थे। कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज जागाहेड़ी की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। चारों की मौत हो गई

जलालपुर मार्ग पर हादसे में घायल पूनम की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक ही परिवार के मरने वालों की संख्या चार हो गई है। महिपाल कश्यप, उसके बेटे अभि और बेटी राधिका के शव पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर रखकर 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की। तीन घंटे जाम लगाकर धरना दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने आर्थिक सहायता का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत किया

बृहस्पतिवार को गांव के गुरुद्वारे में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र मनी, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन जन चेतना के नेता ओम प्रकाश कश्यप, सुशील मास्टर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कश्यप समेत अन्य लोगों ने पंचायत की। परिवार के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा सहित कई मांग रखी गई।

इसके बाद ग्रामीण और जनप्रतिनिधि टोल पर पहुंच गए। तीनों शव लेकर गांव जाते हुए ग्रामीण भी जागाहेड़ी टोल पर रुके और जाम लगा दिया। टोल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। लोग धरना पर बैठ गए। मृतक परिवार का बेटा शिवम (12) भी मौजूद रहा

 टोल प्लाजापर शव रखकर धरना देते लोग। 

एडीएम वित्त व राजस्व गजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, सीओ फुगाना यतेंद्र नागर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। एसपी देहात महादिक अक्षय संजय व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। हैदरनगर जलालपुर की महिला प्रधान प्रीति चौधरी, पूर्व प्रधान इशकलाल, सीमा कश्यप, रोबिन, मास्टर सुशील, ओमप्रकाश कश्यप, सागर कश्यप, रविंद्र, वीशू मलिक से वार्ता कर अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ढ़ाई बजे से लगाया जाम व धरना लगभग साढ़े पांच बजे समाप्त किया गया।

            इस तरह दिया गया मदद का भरोसा

स्कूल प्रबंधन की ओर से चार लाख रुपये, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप की ओर से एक लाख रुपये, सभी मृतकों को पांच-पांच लाख रुपये दुर्घटना बीमा के अलावा अन्य सुविधा तथा मृतक परिवार के बेटे शिवम की शिक्षा का सभी खर्च प्रशासन व सरकार उठाएगी। आश्वासन दिया गया 


आपको बता दे कि परिवार को लगभग पचास लाख रुपये की मदद हो जाएगी। प्रबंधक राजपाल सिंह ने पहुंच कर दो लाख रुपये नगद दे दिए व दो लाख रुपये बैंक खुलने पर देने का आश्वासन दिया।

              टोल रहा बंद, वाहनों की लगी लंबी लाइन


तीन घंटे तक टोल प्लाजा पर धरना देकर जाम लगाया गया। इस दौरान टोल बंद रहा और दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कुछ वाहन चालकों ने गांवों से वाहन निकाले तो वहां भी जाम लग गया था।

                       दरसल पुरा मामला 

हैदरनगर जलालपुर निवासी महिपाल कश्यप (45) अपनी पत्नी पूनम (44), बेटी राधिका (10), बेटे अभि (08) के साथ बुधवार दोपहर बाइक पर सवार होकर बघरा में पुराने बस स्टैंड के पास दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। गांव से कुछ दूर सामने से आई कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज जागाहेड़ी की बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। बस में सड़क किनारे खेत में उतर गई थी। इस हादसे में पूनम घायल हुई थी अन्य तीनों की मौत हो गई थी। घायल महिला की बुधवार रात में मौत हो गई।

 हंसते-खेलते परिवार में घर पर मासूम शिवम ही बचा है। पिता और बहन-भाई को ग्रामीणों की मौजूदगी में मुखाग्नि दी।


Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार