गंजडुंडवारा न्यूज़ : नगर पालिका में विकास कार्यों के टेंडर बार-बार निरस्त, सभासदों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
गंजडुंडवारा: नगर पालिका में विकास कार्यों के टेंडर बार-बार निरस्त, सभासदों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
गंजडुंडवारा (कासगंज): नगर पालिका परिषद के कई सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी (EO) को पत्र लिखकर नगर के विकास कार्यों में हो रही देरी और टेंडर प्रक्रियाओं को बार-बार निरस्त किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका प्रशासन जानबूझकर विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है।
पत्र के माध्यम से सभासदों ने निम्नलिखित मुख्य बिंदु उठाए हैं:
बिना कारण टेंडर निरस्त: 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत नगर के विकास के लिए जो निविदाएं (Tenders) आमंत्रित की गई थीं, उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के दो बार निरस्त कर दिया गया है।
भ्रष्टाचार की आशंका: पत्र में आरोप लगाया गया है
जो कि टेंडर इसलिए निरस्त किए जा रहे हैं क्योंकि अध्यक्ष और गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार अपने 'पसंदीदा' लोगो को काम मिलने में कठिनाई हो रही है।
गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद के सभासदों का कहना है कि निजी आर्थिक हितों के कारण जनहित के कार्यों को रोका जा रहा है।
मानसून से पहले काम की आवश्यकता: सभासदों ने चेतावनी दी है
कि बारिश का मौसम आने वाला है, जिससे पहले सड़कों और नालियों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
यदि समय पर काम नहीं हुआ, तो नगर की जनता को भारी जलभराव और गंदगी का सामना करना पड़ेगा।
सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी से मांग की है
कि निरस्त किए गए टेंडरों को अविलंब बहाल कर विकास कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है
कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे विधिक कार्यवाही और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पत्र की प्रतियां उच्च
अधिकारियों को भी भेजी गई हैं,मण्डलायुक्त, अलीगढ़ मण्डल,जिलाधिकारी, कासगंजप्रभारी अधिकारी, नगर निकाय, कासगंज।
इस शिकायत पत्र पर सभासद कृष्ण कुमार सिंह , मो. मुदस्सिर, नवना शाहीन, अब्दुल रहमान और रेखा गुप्ता सहित अन्य वार्ड प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।



Comments
Post a Comment