गंजडुंडवारा न्यूज़: मासूम से कुकर्म करने वाला दरिंदे को स्थानीय पुलिस ने 8 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार पैर में लगी गोली

 6 महा कि मासूम से कुकर्म करने वाला दरिंदे को स्थानीय पुलिस ने 8 घंटे में किया ढेर, पुलिस मुठभेड़ में पैर लगी गोली



 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

    UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़

​कासगंज, उत्तर प्रदेश: कासगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक 6 महा कि मासूम के साथ कुकर्म करने वाला 22 वर्षीय अमन आरोपी को मात्र 8 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ है, जिसके पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

​दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी कि अमन पुत्र अतर सिंह (निवासी ग्राम मौर्या) ने उसके नाबालिग (माइनर) बच्चे के साथ कुकर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मु0अ0सं0 76/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

स्थानीय पुलिस और आरोपी के साथ कैसे हुई मुठभेड़?

​पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. सिंह के कड़े निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी की घेराबंदी शुरू की। 1 अप्रैल की रात को ही मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने पटवारी पुलिया के पास आरोपी अमन को घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

​पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त अमन (उम्र करीब 20 वर्ष) के कब्जे से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

​01 अवैध तमंचा (315 बोर)

​02 जिंदा कारतूस

​03 खोखा कारतूस

​मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ का एक और अलग मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

​सराहनीय पुलिस टीम

इस त्वरित सफलता में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उ.नि. डिप्टी सिंह, उ.नि. राजपाल, मुख्य आरक्षी विपिन और आरक्षी दिग्विजय, अवनीश, प्रमोद व मनीष की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में कानून के प्रति विश्वास और अपराधियों में खौफ देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार