कासगंज न्यूज़ : घरेलू हिंसा के विरुद्ध 'मिशन शक्ति 5.0' का शंखनाद: कासगंज पुलिस ने महिलाओं को सिखाया अधिकारों का पाठ

 घरेलू हिंसा के विरुद्ध 'मिशन शक्ति 5.0' का शंखनाद: कासगंज पुलिस ने महिलाओं को सिखाया अधिकारों का पाठ


रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

 UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ 

----------------------------------

कासगंज | 03 अप्रैल, 2026

​उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित 'मिशन शक्ति 5.0' (द्वितीय चरण) के तहत आज जनपद कासगंज में जागरूकता का बड़ा अभियान चलाया गया। 

कासगंज पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में कासगंज जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को घरेलू हिंसा के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया गया।

                चुप न रहें, आवाज उठाएँ": 


कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी दी जैसे,विभिन्न मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को 'घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005' की 

बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि:

​हिंसा के प्रकार: केवल मार पीट (शारीरिक) ही नहीं, बल्कि मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक तंगी पैदा करना और भावनात्मक रूप से ठेस पहुँचाना भी घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है।

​शिकायत के माध्यम: पीड़ित महिलाएँ बिना किसी संकोच के यूपी-112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं 181 पर मदद मांग सकती हैं।

 कासगंज जनपद के कई प्रमुख स्थलों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

​कासगंज जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा संस्थानों और पंचायत भवनों पर चौपालें लगाई गईं

कासगंज पुलिस महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने और उन्हें न्याय दिलाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन न करें, बल्कि जागरूक बनकर आवाज उठाएं।"  


​इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास जगाना है ताकि वे समाज में सिर उठाकर जी सकें। पुलिस टीमों ने जोर दिया कि एक सुरक्षित महिला ही एक सशक्त समाज की नींव रख सकती है। 


अभियान के दौरान भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग कर सुरक्षा शपथ भी ली।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार