कासगंज न्यूज़ : कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, 9 बाइक और नशीला पदार्थ बरामद

 कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, 9 बाइक और नशीला पदार्थ बरामद


रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

  UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़

        👇👇👇

​कासगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कासगंज पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद करने में सफलता हासिल की है।

       

​कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत,सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज पुलिस, एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई की। कासगंज पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कासगंज-सोंरो रोड पर जिला अस्पताल जाने वाले तिराहे के पास घेराबंदी की और इन पांचों अभियुक्तों को धर दबोचा।

कासगंज पुलिस ने चोरों के कब्जे से किया गया सामान बरामद जिसमे से कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिलें (इनमें एक 'एचएफ डीलक्स' बाइक भी शामिल है जो चामुंडा गेट क्षेत्र से चोरी हुई थी)

नशीला पदार्थ: 1120 ग्राम (1 किलो से अधिक) डायजापाम पाउडर।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जो अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं ​उमेश निवासी बक्सर बदायूँ​,नरेश निवासी हसनपुर अलीगढ़,​चमन निवासी गफूरगंज एटा,कल्लू निवासी बक्सर बदायूँ,योगेंद्र कुमार,निवासी करियाबैन बदायूँ।

पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। 

ये लोग न केवल वाहन चोरी करते थे, बल्कि चोरी के वाहनों का उपयोग अन्य अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भी किया करते थे

कासगंज कोतवाली में इन अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है

कासगंज पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फिलहाल कासगंज पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार