Lucknow news: बसपा सुप्रीमो से मिले कासगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राणा

 बसपा सुप्रीमो से मिले कासगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राणा लखनऊ में हुई अहम शिष्टाचार भेंट 


 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

   UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़ 


​लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी (BSP) में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में आज, 30 मार्च 2026 को 

कासगंज जनपद के बसपा पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी सिंह राणा ने अपनी टीम के साथ लखनऊ स्थित मुख्य आवास पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, परम आदरणीय बहिन कुमारी मायावती जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

कासगंज जनपद में पार्टी की वर्तमान स्थिति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के उत्साह के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगामी चुनावों और पार्टी के विस्तार को लेकर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और 'बहुजन हित' के संकल्प को दोहराया।

मुलाकात के दौरान दीप सिंह राणा के साथ आए समर्थकों और टीम के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। 

 कासगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी सिंह राणा अपनी टीम के साथ बसपा सुप्रीमो बहिन जी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की।

​मुलाकात के बाद डीपी सिंह राणा ने बताया कि आदरणीय बहिन जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा के साथ कासगंज के गांव-गांव तक बसपा की नीतियों को पहुँचाने का काम करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार