Kasganj news :उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।..
कासगंज: चलती रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, बाल-बाल बचे यात्री
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।..
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कासगंज से अलीगढ़ जा रही एक रोडवेज बस में बीच रास्ते अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जैसे ही बस से धुआं उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।.हालांकि, यात्रियों की सक्रियता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस (संख्या UP87 T 5229) शनिवार को सवारियों को लेकर कासगंज से अलीगढ़ की ओर जा रही थी।
जैसे ही बस अथईया गांव के समीप पहुंची, इंजन के पास शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग की लपटें और धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तत्काल बस रोकी, जिसके बाद दहशतजदा यात्री अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और दरवाजों से बाहर की ओर भागे।
यात्रियों और ग्रामीणों ने दिखाया साहस
हादसे के दौरान यात्रियों ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया। बस से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद, यात्रियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किया कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बस को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया।
प्रशासनिक टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ और न ही किसी को गंभीर चोट आई। इस खौफनाक मंजर के बाद यात्रियों में काफी देर तक दहशत बनी रही। बस में हुए शॉर्ट सर्किट के तकनीकी कारणों की जांच कर रहा है।



Comments
Post a Comment