Kasganj news :गंजडुंडवारा के विकासखंड गनेशपुर गांव में बसपा नेता शराफत हुसैन ने रोजा इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

 गंजडुंडवारा के विकासखंड गनेशपुर गांव में बसपा नेता शराफत हुसैन ने रोजा इफ्तार पार्टी का किया 

          आयोजन, उमड़ी भीड़; अमन-चैन की मांगी गई दुआएं

 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

    UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


​कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा नगर के समीपवर्ती गांव गनेशपुर में बसपा नेता एवं समाजसेवी शराफत हुसैन ने शुक्रवार को एक भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बसपा नेता और प्रसिद्ध समाजसेवी शराफत हुसैन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

                सुन्नत के अनुसार खोला गया रोजा

​शाम 6 बजकर 25 मिनट पर जैसे ही इफ्तार का समय हुआ, सभी रोजेदारों ने एक साथ खजूर और पानी से अपना रोजा खोला। इफ्तार के दस्तरख्वान पर फल, खजूर, जूस और विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन परोसे गए थे। रोजा खोलने से पहले सामूहिक रूप से हाथ उठाकर अल्लाह से देश में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की सलामती के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।


​मगरिब की नमाज और भाईचारे का संदेश


​इफ्तार के तुरंत बाद सभी ने मिलकर मगरिब की नमाज अदा की। इस अवसर पर मस्जिद तकिया मैदान शाह के इमाम मौलाना नसीमउद्दीन मिस्बाही ने शिरकत की।और उन्होंने रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की माहे रमजान का पवित्र महीना मे हमें इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है और रोजा रखने से इंसान के भीतर सब्र और सहनशीलता पैदा होती है, जो उसे समाज के जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनाती है।"

​          राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों रही  मौजूद


​इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। मुख्य रूप से:​बसपा नेता जुनैद मियां,​सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असहाब हुसैन,​शादाब शेख, अबू तालिब, राशिद अब्बासी,​लाल मियां, इश्तियाक कुरैशी, तसलीम खान,​टीपू कुरैशी, फुरकान खान, और आरिफ कुरैशी एवं आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे, वही ​आयोजक बसपा नेता शराफत हुसैन ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी प्रेम की जड़ें मजबूत होती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार