Kasganj news : राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कासगंज की बालिका ने लहराया परचम

 राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कासगंज की बालिका ने लहराया परचम 

200 एवं 400 मीटर दौड़ में सिल्वर तथा लंबी कूद में जीता गोल्ड मेडल 


रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

  UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


कासगंज। कासगंज जनपद मे सोमवार से 36 वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के डाभासेमर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित किया जा रहा है यह प्रतियोगिता बुधवार 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह शामिल रहे हैं इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों द्वारा प्रतिभाग़ किया गया है इस राज्य स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है,

जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब कंपोजिट विद्यालय बढ़ारी खुर्द विकास क्षेत्र अमांपुर की बालिका ने 200 एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल तथा लंबी कूद में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया साथ ही साथ प्राथमिक विद्यालय फरीदनगर विकासखंड सोरों के छात्र अरविंद ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय चांडी विकास क्षेत्र सहावर की बालिका सेजल ने 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया,

जनपद कासगंज के सक्रिय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह जनपद की आगामी हिस्सेदारी एवं छात्र छात्राओं की खुशी देखकर प्रफुल्लित हुए तथा विजेता बने छात्रा छात्राओं को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा आगामी समय में और भी बेहतर करने को प्रेरित किया। इस दौरान जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली भारतेंद्र सिंह पुष्पेंद्र माथुर सोमेंद्र सिंह इरफान अरुण प्रताप यादराम विजय सिंह सहित काफी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार